धनबाद, दिसम्बर 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के विवि परीक्षा विभाग ने एमबीबीएस और बी फॉर्मेसी के छात्र-छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सेकेंड प्रोफेशनल एमबीबीएस (1) सत्र-23-28 के छात्र-छात्राओं की थ्योरी परीक्षा 10 से शुरू होगी। परीक्षा 22 दिसंबर तक निर्धारित है। एसएनएमएम कॉलेज का परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट बीबीएमकेयू एकेडमिक ब्लॉक को बनाया गया है। सीएस डॉ अजय कुमार ओएसडी परीक्षा विभाग होंगे। वहीं बी फार्मेसी सेमेस्टर टू सत्र-24-28 की परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा 19 तक चलेगी। बीएस सिटी कॉलेज बोकारो को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...