धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद। बीबीएमकेयू ने एमबीबीएस की दो परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस-2025-30 परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा 30 सितंबर तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट को बनाया गया है। वहीं प्रैक्टिकल व वाइवा मेडिकल कॉलेज में पांच अक्तूबर से शुरू होगी। वहीं थर्ड प्रोफेशनल एमबीबीएस पार्ट टू सत्र-2021-26 सप्लीमेंट्री की परीक्षा 21 सितंबर से निर्धारित है। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...