पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र के लिए एक सीट खाली रह गई। अबतक कुल 99 विद्यार्थी का ही नामांकन हो सका है। नामांकन भी अब बंद हो चुका है। नामांकित बच्चों में एससी-11, एसटी-24, सामान्य 18, ओबीसी वन-14, ओबीसी टू- 23 और ईडब्लूएस के 9 विद्यार्थी शामिल है। प्राचार्य डॉ जे एस राव ने बताया कि कुछ दिन पहले एक दिव्यांग छात्रा को नामांकन के लिए भेजा गया था, मगर प्रमाणपत्र में कुछ इश्यू होने के कारण उसका नामांकन नहीं हो सका। फिर एक विद्यार्थी का नामांकन आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण नहीं हो पाया परिणाम एक सीट रिक्त रह गई। नामांकन प्रभारी डॉ अतुल प्रकाश ने बताया कि नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। कुछ विद्यार्थी आए मगर अलग-अलग कारणों से उनका नामांकन नहीं हो पाया। पलामू मेडिकल कॉलेज म...