वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 30 -- नीट यूजी काउंसलिंग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस सीट हथियाने वाली एक और छात्रा का आवंटन रद्द कर दिया गया है। दून जिला प्रशासन की रिपोर्ट मिलने पर एचएनबी मेडिकल विवि ने यह कार्रवाई की है। अब तक 16 सीटों को रद्द किया जा चुका है, जिन्हें तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के मुताबिक एससी कोटे में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कुसुम मल्ल को आवंटित सीट रद्द कर दी गई है। कुसुम मल्ल ने एससी श्रेणी के प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। विवि ने प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए इसे जिला प्रशासन को भेजा था। जांच में प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद विवि ने दाखिला निरस्त कर दिया है।फर्जी पाए जाने पर रद्द होगा आवंटन मेडिकल विवि के परी...