एमबीबीएस और बीडीएस काउंसिलिंग के लिए चॉइस फिलिंग कल तक
रांची, अगस्त 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। पर्षद के अनुसार, राज्य, ऑल इंडिया और एनआरआई कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 21 अगस्त कर दी गई है। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक भरे गए विकल्पों में संशोधन भी कर सकेंगे। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 23 से 28 अगस्त के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की तिथि 23 से 28 अगस्त तक यथावत रहेगी। यह भी पढ़ें- नीट एमडीएस की पहले चरण की कल से होगी काउंसलिंग पर्षद ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा भुगतान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.