फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर इंटर्नशिप वजीफा 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। उनका कहना है कि वार्ड, इमरजेंसी, नाइट ड्यूटी और मरीजों की देखभाल जैसी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद वर्तमान वजीफा महंगाई के मुकाबले काफी कम है। इंटर्न्स ने कहा कि कई राज्यों और केंद्रीय संस्थानों में इससे अधिक वजीफा मिलता है, जबकि उत्तर प्रदेश सबसे कम भुगतान करने वाले राज्यों में शामिल है। दोआबा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के इंटर्न्स और छात्रों ने भी मांग का समर्थन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...