हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल व डिजिटल ट्रेनिंग लैब की ओर से आयोजित छह दिवसीय फ्यूचर टेक स्किल्स वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशलों और करियर अवसरों की जानकारी दी गई। अंतिम दिन पायथन प्रोग्रामिंग पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें विशेषज्ञ नवीन सिंह ने डेटा साइंस, एआई, मशीन लर्निंग व वेब डेवलपमेंट में इसके उपयोग बताए। करियर सत्र में गौरव पांडे और गौरव रावत ने तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसरों और आवश्यक स्किल्स पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक व डेस्कटॉप की जानकारी दी गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...