हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी। एमबीपीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित गर्ल्स इंटर्नशिप कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिम वत्स सोसायटी के डॉ. केके पांडे ने कहा कि उनकी संस्था नारी सशक्तिकरण और बेहतर समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण व शिक्षित समाज पर अपने विचार रखे। विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू बिष्ट ने बताया कि हिमवत्स सोसायटी की ओर से0 छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए तकनीकी व आर्थिक सहयोग दिया गया है। प्रो. नेगी ने ऐसी गतिविधियों को छात्रहित में जरूरी बताया। मंच संचालन डॉ. नरेंद्र सिजवाली ने किया। यहां डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. धीरेंद्र बनकोटी, डॉ. प्रेम प्रकाश डॉ. इंदु पाठक, डॉ. मनराल सहित अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...