हल्द्वानी, जुलाई 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 234 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही कॉलेज में अब तक 1259 प्रवेश हो चुके हैं।कॉलेज प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में 140, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 35, बीएससी प्रथम सेमेस्टर (पीसीएम) में 27 और बीएससी प्रथम सेमेस्टर (बायोलॉजी) में 32 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पूरे दिन कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल बनी रही। उधर, महिला डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। यहां शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में 9, बीकॉम में पांच, बीकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में दो, बीकॉम बैंकिंग एंड फाइनेंस में सात और बीएससी प्रथम सेमेस्टर (बायोलॉजी) में तीन छात्राओं ने प्रवेश ...