हल्द्वानी, अगस्त 14 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार शाम चार बजे थम गई। बीते 17 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन 14 अगस्त तक विभिन्न संकायों की 6,215 सीटों के सापेक्ष 4,069 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जबकि 2,146 सीटें खाली रह गईं।इस बार भी दाखिलों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। कुल प्रवेश लेने वालों में 2,266 छात्राएं और 1,803 छात्र शामिल हैं। अंतिम दिन महाविद्यालय में 181 नए दाखिले दर्ज किए गए। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि बीए की 3,375 सीटों में से 2,335 सीटों पर प्रवेश हुए, जिनमें 883 छात्र और 1,452 छात्राएं शामिल हैं। 1,040 सीटें रिक्त रह गईं। बीकॉम में 1,160 सीटों के सापेक्ष 875 दाखिले (555 छात्र व...