एमबीपीजी कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हुई विचार गोष्ठी
हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय 'मानवता में एकता' था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. गोविंद सिंह बोरा एवं सहायक प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी में छात्र अरुण मौर्य, मनजीत सिंह, पूनम मौर्य, प्रियंका लोशाली एवं मुस्कान शर्मा ने मानव सेवा, आपदा प्रबंधन, भाईचारा, सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक है, जो संकट और आपदा के समय लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। यह भी पढ़ें- पौड़ी में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर किया रक्तदान शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.