एमबीए में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक आवेदन
दरभंगा, मई 28 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए (सत्र 2026-28) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। निदेशक सह विभागाध्यक्ष डॉ. आरके साह ने बताया कि कुल 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों (आरक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत) के साथ स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी नामांकन के योग्य होंगे। आवेदन पत्र विभाग से एक हजार रुपये नकद भुगतान कर या 1050 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 17 अगस्त से संभावित है। यह भी पढ़ें- एमबीए में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.