रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने एमबीए/बीबीए पाठ्यक्रमों के लिए सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति स्व-वित्तपोषित वोकेशनल पाठ्यक्रम के अंतर्गत पूर्णकालिक संविदा आधार पर की जाएगी। विश्वविद्यालय से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 6 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें एमबीए-एचआर के 2, एमबीए-फाइनेंस के 2, एमबीए-आईटी का 1 और बीबीए (फाइनेंस) का 1 पद शामिल है। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो 20 मई तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ अपने शैक्षणिक व अनुभव से संबंधित दस्तावेज संलग्न कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार, रांची विश्वविद्यालय, शहीद चौक, रांची के पते पर भेजना होगा। यह भी पढ़ें- योग के स्नातकोत्तर व पीजी डिप्...