भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। टीएमबीयू ने सत्र 2025-27 के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र 7 से 9 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। 10 और 11 अप्रैल को विलंब शुल्क के साथ फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई 2026 तक चलेंगी। इसके लिए पीजी अर्थशास्त्र विभाग को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...