नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने निवेश करने पर मुनाफा होने का झांसा देकर एमबीए पास युवक से 91 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित एक निजी कंपनी में काम करता है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अक्षत सिंह ने बताया कि वह एमबीए पास हैं और वर्तमान में एक निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करते हैं। उनके मोबाइल में एक मार्च को एक लिंक आया, जिसमें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। यह ऐप शेयर बाजार में निवेश और आईपीओ ट्रेडिंग के नाम पर प्रचारित किया गया था। इसके बाद अक्षत से संपर्क करने वाले लोगों ने खुद को मार्क सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है। कुछ लोगों ने अपना नाम डॉ. राजीव सिंह, खुशी गोयल और मीनाक्षी बताया और अक्षत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.