एमबीए थर्ड सेमेस्टर की 3 जुलाई को स्थगित परीक्षा अब 15 जुलाई को होगी
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमबीए थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) की 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को स्थगित की गई 'क्वांटिटीज टेक्निक्स' विषय की परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, जबकि छात्रों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, परीक्षा का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र पूर्व में जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ही यथावत रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.