अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के एमबीए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के 35 से अधिक छात्रों का चयन कृषि एवं एग्री-इनपुट कंपनियों में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इसमें खास बात यह है कि इन सभी छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा बल्कि आर्थिक लाभ भी मिलेगा। एमबीए के विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि को विभाग के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष एमबीए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के ...