भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के एमबीए विभाग के फैकल्टी और कर्मियों को बकाया 15 माह का मानदेय का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उनके सेवा विस्तार पर भी गुरुवार को एडवाइजरी कमेटी में निर्णय हुआ है। इसके अलावा विभाग में संविदा वाले कर्मियों के मानदेय में वृद्धि पर भी सहमति बनी है। इस पर वित्त कमेटी और सिंडिकेट की सहमति ली जाएगी। कमेटी के सदस्य और सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि बैठक में शिक्षक और कर्मचारी हित को देखते हुए निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- अतिथि शिक्षकों का जारी है आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...