एमबीए के पांच छात्रों का ट्रेडरज प्लैनेट में चयन
बरेली, सितम्बर 9 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के पांच छात्रों का नोएडा की ट्रेडरज प्लैनेट प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। एमबीए तृतीय सेमेस्टर के कुश यादव (मार्केटिंग), दीपेंद्र सिंह (एग्जीक्यूटिव), प्रसून शाह (मार्केटिंग), यश पराशरी और गौरव सिंह (जनरल) ने साक्षात्कार प्रक्रिया में सफलता हासिल की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और योग्यता विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र कार्यक्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो. त्रिलोचन शर्मा समेत शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.