जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही छात्रा ने विवि के ही कुछ कर्मचारियों पर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। छात्रा ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से कर कार्रवाई की मांग की है। इसे कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। महिला छात्रावास में रहने वाली एमबीए की छात्रा का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में तैनात कुछ कर्मचारी दो-तीन दिन पहले उससे अभद्रता की थी। फोन कर परेशान करते हैं, अश्लील भेजते थे और गालियां भी देते थे। जिसे लेकर छात्रा काफी परेशान हो गई। छात्रा ने इस मामले की शिकायत कुलपति से की। यह भी पढ़ें- छात्रावास के प्रकरण की जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बताया कि आरोपियों की ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। छात्र...