नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- IIM CAT 2026: देश के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों से एमबीए (MBA) करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सेशन 2027-29 के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की रजिस्ट्रेशन विंडों 15 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगी। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIM इंदौर द्वारा किया जा रहा है। अगर आपने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें।परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण समय-सीमा IIM इंदौर द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CAT 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ...