एमबीए और एमसीए प्रवेश परीक्षा 14 को, केंद्र निर्धारित
आरा, अगस्त 11 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सत्र 2026 के तहत एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 14 अगस्त (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ लाल बाबू सिंह ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के एसबीकॉलेज, आरा को इकलौता परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र 12 अगस्त से विश्वविद्यालय के आधिकारिक समर्थ पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस संबंध में एमबीए एवं एमसीए विभाग के निदेशकों को पत्र जारी किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.