जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा क्रिसमस डे 2025 के अवसर पर एक समारोह का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम न केवल ईसा मसीह के प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश को समर्पित था, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं खेल कौशल को मंच प्रदान करने वाला भी रहा।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर इचागढ़ की विधायक सबिता महतो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ कार्यक्रम में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के संरक्षक रामकेवत सिंह, चेयरमैन विवेक सिंह, तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम लायक विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्...