वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लेजिस्लेटिव एक्सपोज़र ऐंड एडमिनिस्ट्रेटिव डेवलपमेंट (एमपी लीड) के एक दल ने रविवार को बीएचयू का दौरा किया। इस दल ने प्रशासनिक एवं संस्थागत कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस दौरे का आयोजन छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। फेलो ने छात्र अधिष्ठाता कार्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल, सयाजी राव गायकवाड़ केंद्रीय ग्रंथालय, बिड़ला विश्वनाथ मंदिर तथा भारत कला भवन का अवलोकन किया। सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल में फेलो ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत आंवले का पौधा रोपा। यह पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण तथा सतत् परिसर संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। सयाजी राव गायकवाड़ केंद्रीय ग्रंथालय में पुस्तकों का वृहद संग्रह फेलो के ल...