एमपी वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति को कांग्रेस नेताओं ने बताया गलत; SC जाएंगे
भोपाल, जुलाई 7 -- मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन में 2 हिंदू सदस्यों को शामिल करने को कांग्रेस नेताओं ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। संवर पटेल को 10 सदस्यीय मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को हिंदू सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। सत्ताधारी BJP के नेताओं ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा है कि इस पहल को धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सोमवार को कहा कि वक्फ अधिनियम से जुड़ा मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले में अभी तक कोई अंतिम फैसला भी नहीं आया है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक ऐसी नियुक्तियां नहीं की जानी चाहिए थीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वक्फ बोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.