भोपाल, जून 9 -- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर हो रहे राज्य चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है। राज्य सभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नटराजन पर जानबूझकर तेलंगाना में दर्ज एक मुकदमे का शपथ पत्र में जिक्र नहीं करने का आरोप है। पहले से 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। तीसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी था लेकिन अब उसकी उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने से भाजपा को खुली चुनावी पिच मिल गई है। नजरें अब कांग्रेस और निर्वाचन आयोग पर टिक गई हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि कांग्रेस पूरी ताकत से इसका मुकाबला करेगी। इन घटनाओं से जुड़े कानूनी और चुनाव संबंधी बातों को जिस तरह से हमारे कानूनी विशेषज्ञों ने ...