लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामध्य प्रदेश सरकार मंगलवार को वाराणसी के एक होटल में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 का आयोजन करेगी। सम्मेलन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार, शिल्प, ओडीओपी उत्पाद, पर्यटन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के पहलुओं पर विमर्श होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने पत्र लिखकर एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान को सम्मेलन में आमंत्रित किया है। सम्मेलन का मुख्य सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे के मध्य होगा। सम्मेलन में दोनों राज्यों के ओडीओपी उत्पादों तथा जीआई टैग शिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, पर्यटन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा एमएसएमई सेक्टर में साझा संभावनाओं को विकसित करने पर खास जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...