भोपाल, मार्च 16 -- मध्य प्रदेश में 18 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग के कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।18 मार्च को कहां-कहां येलो अलर्ट? मौसम विभाग के अनुसार, 18 से लेकर 20 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 18 मार्च को बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवन...