भोपाल, अप्रैल 5 -- मध्य प्रदेश में एक नए वेदर सिस्टम के कारण मौसम बदल गया है। ग्वालियर में शनिवार शाम को तेज आंधी, बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में जमकर ओले भी गिरे। इससे कुछ जगहों पर सड़कें ओलों की चादर बिछ गई और कश्मीर जैसा नजारा दिखा। कई अन्य जिलों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। बैतूल और श्योपुर जिलों में भी आंधी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में आज भी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश ...