भोपाल, जुलाई 8 -- MP weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होगी। पश्चिमी और मध्य हिस्सों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी जिलों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट अति भारी वर्षा और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से...