झाबुआ, अप्रैल 14 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला के साथ अमानवीयता की शर्मनाक घटना सामने आई है। महिला पर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसे प्रताड़ित किया। महिला को जबरन पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने के लिए मजबूर किया गया। यही नहीं उसका मुंडन भी कर दिया गया। इस शर्मनाक घटना का किसी ने विरोध नहीं किया। लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षा दी और पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झाबुआ के बालवासा से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। काकड़वाणी थाना क्षेत्र के एक गांव बालवासा में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना 13 अप्रैल कि बताई जा रही है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने पति समेत आधा दर्ज...