गुना, जून 9 -- मध्य प्रदेश के गुना में तैनात 25 साल की एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने सरकारी पुलिस क्वार्टर में पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला कॉन्स्टेबल फंदे से लटकी मिलीं। वह मूल रूप से अशोक नगर की रहने वाली थीं। दो दिन की छुट्टी बिताकर सोमवार शाम को ही ड्यूटी पर लौटी थीं। अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल निशा शर्मा ने कथित तौर पर पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निशा गुना के कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात थीं। सूचना मिलने पर कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और निशा की लाश बदामद की। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला ...