भिंड, अगस्त 12 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्कूल से लौट रही नौ साल की बच्ची के साथ उसके भाई के सामने दरिंदगी की खौफनाक वारदात सामने आई। 24 साल के आरोपी ने मदद के बहाने बच्ची और उसके 11 साल के भाई को बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह ले गया। आरोपी ने विरोध करने पर भाई की पिटाई की और बच्ची को बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की जोरशोर से तलाश जारी है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...