बिहारशरीफ, मई 3 -- नगरनौसा। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक लूटने वाले दो आरोपितों को थाना क्षेत्र के खीरु बिगहा गांव से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 अप्रैल को बैढन थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से हथियार के बल पर सोना व नकदी लूटी गयी थी। इस मामले में बिहार एसटीएफ व एमपी पुलिस ने खीरू बिगहा गांव से गुलशन कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। चंदन पर पहले से भी संगीन मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- ओडिशा में हुई डकैती देख झारखंड में बैंक से लूटा सोना और कैश, यूपी से तीन शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...