भोपाल, अप्रैल 4 -- MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है जहां कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र से एक दुखद खबर आई है जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के भाई-बहन की जान चली गई। हादसा शनिवार सुबह तब हुआ जब दोनों डोरी जंगल में महुआ बीनने गए थे।इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान नीमच, मुरैना, श्योपुर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं ओले भी गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।इन जिलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.