भोपाल, फरवरी 1 -- एमपी में मौसम ने अचानक करवटें ली हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। यही हालात आगे भी बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए भी कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां झंझावत, वज्रपात और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। जानिए ऐसे इलाकों के नाम। बाकी बीते 24 घंटों में खजुराहो (छतरपुर) में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगौन में सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।इन इलाकों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना और श्योपुरक...