रायसेन, मई 12 -- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवक की मौत की वजह बन गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पूर्व प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम संबंधों में जलन और बदले की भावना के चलते की गई। इस केस की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक बच्चे की होमवर्क कॉपी हत्यारों तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग बनी। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी पप्पू उर्फ वीरू जाट के रूप में हुई है। उसका शव रायसेन जिले में एक पुल के नीचे बोरे में भरा हुआ मिला था। शव की हालत बेहद खराब थी और वह काफी सड़ चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जबकि मुंह पर टेप चिपकी हुई थी। मौके से पुलिस को एक बैग, कंघी, जूतों की एक जोड़ी और बैग में रखी एक बच्च...