मंदसौर, मई 27 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की क्रेटा कार से 252 किलो अवैध डोडाचूरा, हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। घटना मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना की है। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बरखेड़ा वीरपुरिया फंटा स्थित सगस बावजी मंदिर के पास नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिपलिया मंडी की ओर से आ रही एक लक्जरी हुण्डई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए...