भोपाल, नवम्बर 9 -- दीपावली की रात मध्य प्रदेश के 3 शहरों में आग का तांडव दिखा। इन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। कटनी के बरही में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि सिवनी के छपारा में सराफा व्यापारी के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 6 ने दम तोड़ दिया। उज्जैन के नागझिरी में दुकान में आग का धुआं फैलने से 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कटनी के बरही में सोमवार रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम और ...