भोपाल, मार्च 29 -- Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार से लेकर कुल 5 दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। इसको लेकर एमपी के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। आंधी बारिश से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आंधी बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है।अगले 24 घंटे में इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर इन...