नई दिल्ली, जून 12 -- MPBSE mp board 10th supplementary result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री और अंक सुधार) के नतीजे जल्द घोषित कर सकता हैं। नतीजे पूरी तरह से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसलिए आपको अपने स्कूल या किसी साइबर कैफे के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा। अपना स्कोरकार्ड देखने से पहले एक जरूरी काम यह करें कि अपना 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अपने पास रख लें। रिजल्ट पोर्टल पर आपको मुख्य रूप से दो चीजों की जरूरत पड़ेगी, पहला आपका रोल नंबर और दूसरा आपका आवेदन क्रमांक। इन दोनों के बिना सिस्टम आपका रिजल्ट नहीं दिखाएगा। इसलि...