नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) कल यानी 22 सितंबर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए 9 सितंबर 2026 को ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। चलिए जानते हैं कि मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है और कैसे आवदेन कर सकेंगे। जैसा कि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितंबर से हो रहा है और 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 6 अक्टूबर ही निर्धारित है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 22...