शहडोल, अप्रैल 14 -- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की टीम को देखकर कथित गांजा तस्करों की एक तेज रफ्तार क्रेटा कार भागने के दौरान बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस से बचने की कोशिश में गाड़ी में सवार छह बदमाश गेट खोलकर निकले और भागने लगे। इनमें से 3 पास के एक कुएं में गिर गए। पुलिस ने मंगलवार को सुबह कुएं से तीन लाशें बरामद कीं। कार से 6 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।कार की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पीछा एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात जैतपुर थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षक कृष्णेंद्र यादव और पुलिस टीम को कामता तिराहे से तेज रफ्तार में गुजर रही एक क्रेटा कार की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी जिसे देखक...