बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। एमपी पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतरपुर के गौरिहार गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन श्रीवास पुत्र श्रीराम ने शुक्रवार दोपहर सल्फास की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने सीएचसी गौरिहार में भर्ती कराया। जहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। चाचा मुकेश ने बताया उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन को पकड़ कर पिटाई की थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया। इसी से क्षुब्ध होकर सल्फास खा कर खुदकुशी कर लिया। गौरिहार थाना प्र...