नोएडा, जून 10 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले जा रहे बिग क्रिकेट लीग के पहले मैच में बुधवार को एमपी टाइगर्स ने 8 विकेट से मुंबई मरीन्स को हराकर जीत दर्ज की। 56 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेलने के लिए पटेल अमन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। उन्होंने 11 चौके व छह छक्के जड़े। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतररी मुंबई मरीन्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। बल्लेबाज साकेत शर्मा ने सर्वाधिक 96 रन बनाए। असगर अफगान ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाज दिवेश पठान ने 2 और चंद्रकांत ने एक विकेट लिए। जवाब में एमपी टाइगर्स की टीम 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो विकेट खोकर 207 रन बनाकर मैच जीता। बल्लेबाज पटेल अमन ने 101 रन व तिलकरत्ने दिलशान ने 47 रन की पारी खेली। राहुल यादव ने भी 36 रन का योगदान दिया। ...