भोपाल, अगस्त 9 -- मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स की हाजरी के लिए एक बड़ा आदेश जारी हुआ है। एमपी के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी यानी अटेंडेंस अब एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पढ़ाई की क्वालिटी को सुधारने के लिए नियमित हाजिरी का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। इस बारे में आदेश जारी किए जा चुके हैं। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत एजुकेशन पोर्टल 3.0 में स्टूडे...