एमपी के सीधी में जाम हटाने गए थाना प्रभारी पर टांगी से हमला, हालत नाजुक
सीधी, जून 15 -- मध्य प्रदेश के सीधी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जाम खुलवाने गए एक पुलिस अधिकारी पर टांगी से हमला कर दिया गया। सरेआम आरोपियों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर टांगी और हंसिए से जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी लगते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी अस्पताल पहुंचे, और घायल थाना प्रभारी का हाल जाना। बताया जाता है कि सीधी के कमर्जी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने के दौरान उन पर कुल्हाड़ी और हंसिए से हमला कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.