मुरैना, फरवरी 9 -- मुरैना के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 3 बच्चियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए पुरानी और कमजोर छत को तोड़े बिना काम चल रहा था। सतीश गौड़ अपनी पत्नी के साथ प्रसाद चढ़ाने आए थे और उन्होंने कुछ बच्चियों को अंदर बुलाया तभी छत ढह गई। 150 साल पुराने इस मंदिर में हुए हादसे से पूरे गांव में शोक है।कैसे चपेट में आई बच्चियां? बताया जा रहा है कि मुंगावली गांव के सतीश गौड़ अपनी पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। उन्होंने प्रसाद देने के लिए कुछ बच्चियों को मंदिर के भीतर बुला लिया। इसी बीच पुरानी छत की पटिया गिर गई और नीचे बैठी बच्चियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में वैष्णवी सिकरवार, छाया गोस्वामी और करिश्मा ग...