बालाघाट, मार्च 29 -- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ है। बैहर-मलाजखंड मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। पलटते ही कार में भीषण आग लग गई। इस भयानक दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसारए आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।बेकाबू होकर आग का गोला बनी कार प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक प्रीतम केलकर की पवनी में वेल्डिंग की दुकान है। वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पोंडी आया हुआ था। वह शनिवार देर रात अपने माता पिता को लेकर पवनी लौट रहा था। कार में 8 साल की बच्ची पूर्वी राहांगडाले भी उनके साथ थी। शनिवार देर रात तकरीबन ग्यारह बजे के आसपास...