कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। मध्य प्रदेश से आए बादलों ने यूपी में खूब गदर मचाया। खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इससे अच्छी बारिश हो रही है। वहीं, अगस्त में कानपुर में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां अब तक 438.6 मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार को दिन में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। दिन-रात के तापमान में वृद्धि हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में दो सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम के प्रभाव बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उड़ीसा, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में बेहद घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तेज बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आते ही बादल यू टर्न ले रहे हैं। यह बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभाव डाल रहे हैं। विशेषकर उत्तरी और दक्षिणी य...